Offerzila.in

Vivo X200 FE Launched in India with 6500mAh Battery dimensity 9300 plus Check Price Features


Vivo ने आज यानी कि 14 जुलाई को भारतीय बाजार में Vivo X200 FE लॉन्च कर दिया है। X200 FE में 6.31 इंच की POLED डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। आइए Vivo X200 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Vivo X200 FE Price

Vivo X200 FE के 12GB +256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है। वहीं 16GB +512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन की बुकिंग आज से शुरू हो गई है जबकि बिक्री 23 जुलाई से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन ल्यूक्स ग्रे, फ्रस्ट ब्लू और अंबर येल्लो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Vivo X200 FE Specifications

Vivo X200 FE में 6.31 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2640×1216 रेजोल्यूशन, 5000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस है। X200 FE ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर से लैस है। यह फोन 12GB/16GB रैम और 256GB/512GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। यह फोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड Vivo FunTouch OS 15 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0, जीपीएस और ओटीजी शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 150.83 मिमी, चौड़ाई 71.76 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 186 ग्राम है।

कैमरा सेटअप के लिए X200 FE के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX921 कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/2.65 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप 3x ऑप्टिकल जूम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन में पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग है। X200 FE ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर से लैस है।

Vivo X200 FE की डिस्प्ले कैसी है?

Vivo X200 FE में 6.31 इंच की POLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 5000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस है।

Vivo X200 FE में कैसा प्रोसेसर है?

Vivo X200 FE में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर दिया गया है।

Vivo X200 FE का कैमरा कैसा है?

Vivo X200 FE के रियर में ड्यूल 50 मेगापिक्सल ZEISS ब्रांडेड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।

Vivo X200 FE की बैटरी कैसी है?

Vivo X200 FE में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top