आज के समय में AI काफी ज्यादा चलन में है और हर जगह इसकी चर्चा चल रही है। ऐसे में AI जनरेटेड इमेज बनाना अब विचारों को जाहिर करने का एक नया और मजेदार तरीका बन गया है। हम आपको एक ऐसे तरीके के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप सीधे WhatsApp पर इमेज बना सकते हैं। भारत समेत दुनिया भर में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स में से एक WhatsApp पर यूजर्स AI जनरेटेड इमेज बना सकते हैं। आइए वॉट्सऐप के इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
AI जनरेटेड इमेज बनाने के लिए स्टेप-बाय स्टेप प्रक्रिया इस प्रकार है:
WhatsApp पर AI इमेज कैसे बनाएं
- स्टेप 1: सबसे पहले आपको कलरफुल सर्किल पर क्लिक करके Meta AI के साथ चैट शुरू करना है।
- स्टेप 2: मैसेज फील्ड में imagine टाइप करना है और उसके बाद अपना टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखना है। जैसे ही आप अपना प्रॉम्प्ट टाइप करेंगे तो आपको एक इमेज प्रीव्यू नजर आएगा।
- स्टेप 3: आपको जिस तरह की इमेज चाहिए उस तरह का प्रॉम्ट लिख कर सेंड कर दीजिए।
- स्टेप 4: AI जनरेटेड इमेज चैट में नजर आएगी।
जब एक बार आपकी पसंद की AI इमेज जनरेट हो जाएगी तो उसके बाद आप उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए AI फोटो को टैप करके रखना है और फिर सेव पर टैप करना है।
WhatsApp पर AI जनरेटेड इमेज कैसे करें एडिट
इमेज जनरेट करने के बाद आप चाहें तो उसे अपडेट या एडिट कर सकते हैं।
- स्टेप 1: सबसे पहले आपको AI जनरेटेड इमेज वाली चैट खोलनी है।
- स्टेप 2: इमेज पर टैप करके रखना है।
- स्टेप 3: “रिप्लाई” पर टैप करना है।
- स्टेप 4: मैसेज फील्ड में अपना नया टेक्स्ट प्रॉम्प्ट टाइप करना है।
- स्टेप 5: “सेंड” पर टैप करना है। अपडेट हुई AI जनरेटेड इमेज चैट में नजर आएगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।