Offerzila.in

Amazon Offer Huge Discount on Samsung Galaxy S24 Ultra 5G Check Full Deal


Amazon पर 1 अगस्त से ग्रेट फ्रीडम सेल शुरू होने वाली और उससे पहले ही Samsung Galaxy S24 Ultra 5G भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। बीते साल 1 लाख 30 हजार में लॉन्च हुआ फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब 80 हजार से भी सस्ता खरीदने का मौका मिल रहा है। अमेजन पर यह स्मार्टफोन भारी कीमत में कटौती के साथ लिस्ट है। इसके अलावा ग्राहक बैंक ऑफर से अतिरिक्त बचत पा सकते हैं। वहीं अगर पुराना फोन एक्सचेंज में देते हैं तो भी काफी लाभ मिल सकता है। यहां हम आपको Galaxy S24 Ultra 5G पर डील और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G: Price, Offers

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G का 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 79,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह फ्लैगशिप फोन जनवरी, 2024 में 1,29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो आरबीएल बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 7.5% इंस्टेंट डिस्काउंट (1,000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,28,999 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 47,150 रुपये की कटौती हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G: Features, Specifications

  • Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 6.8 इंच की क्वाड एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3120 x 1440 पिक्सल और 120hz रिफ्रेश रेट है।
  • Galaxy S24 Ultra 5G के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा, f/3.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा दिया गया है।
  • Galaxy S24 Ultra 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा शामिल है।
  • Galaxy S24 Ultra 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Galaxy S24 Ultra 5G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड One UI 6.1 पर काम करता है।
  • Galaxy S24 Ultra 5G में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।
  • Galaxy S24 Ultra 5G के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी एलटीई,वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
  • Galaxy S24 Ultra 5G में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top