नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी (NSDL) के IPO के लिए शेयरों का आवंटन आज यानी कि 4 अगस्त, 2025 को होने की संभावना है। IPO शुक्रवार 1 अगस्त, 2025 को बंद हुआ था। NSDL के आईपीओ में निवेशकों से जबरदस्त तरीके से निवेश किया था और इसे 41 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। सोमवार को निवेशक NSE, BSE और इश्यू के रजिस्ट्रार एमयूएफजी इंटाइम इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइटों पर स्टेटस चेक कर सकते हैं कि उन्हें आवंटन या नहीं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
जिन निवेशकों ने NSDL शेयरों के लिए आवेदन किया है, वे BSE वेबसाइट, NSE वेबसाइट या रजिस्ट्रार MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (लिंक इनटाइम) की वेबसाइट पर चेक करें सकते हैं कि उन्हें आवंटन हुआ है या नहीं।
NSDL IPO आवंटन स्थिति कैसे करें चेक
बीएसई की वेबसाइट पर आवंटन स्थिति कैसे करें चेक
- सबसे पहले तो आपको बीएसई की वेबसाइट पर जाना है।
- बीएसई IPO आवंटन पेज पर जाना है।
- ‘इक्विटी’ ऑप्शन का चयन करना है।
- लिस्ट में से ‘नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड’ का चयन करना है।
- अब आपको अपना एप्लिकेशन नंबर या पैन नंबर दर्ज करना है।
- अपना स्टेटस को चेक करने लिए कैप्चा कोड दर्ज करना है और ‘सर्च’ पर क्लिक करना है।
लिंक इनटाइम वेबसाइट पर आवंटन स्थिति कैसे करें चेक
- सबसे पहले आपको लिंक इनटाइम आवंटन MUFG पेज पर जाना है।
- ड्रॉपडाउन मीनू से ‘नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड’ का चयन करना है।
- तीन ऑप्शन जैसे कि ऐप्लिकेशन नंबर, डीमैट अकाउंट संख्या या पैन में से किसी एक का चयन करना है।
- अब आपको संबंधित विवरण और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- अपना आवंटन देखने के लिए ‘सबमिट’ पर क्लिक करना है।
NSE वेबसाइट पर आवंटन स्थिति कैसे करें चेक
- सबसे पहले आपको NSE की वेबसाइट पर जाना है।
- इक्विटी और SME IPO बिड डिटेल चुनकर कंपनी ‘NSDL’ का चयन करें।
- अपनी IPO ऐप्लिकेशन नंबर या पैन डिटेल जैसी जानकारी दर्ज करके आवंटन स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
- सबमिट बटन पर प्रेस करना है।
- आवंटन स्टेटस विंडो में नजर आएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।